विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2023

सिरोही में आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने जब्त किए 11 करोड़ कैश

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ भंवर लाल के निर्देश पर जिले में लगाए गए जांच दलों के विभिन्न स्थानों में से एक पालड़ी और उत्थमण टोल प्लाजा के पास FST टीम ने मंगलवार देर रात को कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपए की नकदी जब्त की है.

सिरोही में आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने जब्त किए 11 करोड़ कैश
अवैध 11 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की गई
सिरोही:

Rajasthan Election 2023: यह आंकड़ा आपको चौंका सकता है कि सिरोही जिले में रोज नकदी सहित करोड़ों रुपए से ज्यादा का सामान (इसमें प्रतिबंधित भी) का अवैध ट्रांसपोर्टेशन से लेन-देन हो रहा है. गत 9 अक्टूबर से आचार संहिता लगने के बाद से सिर्फ 23 दिनों में सिरोही जिले से 11 करोड़ से ज्यादा रुपए की अवैध नकदी और सामान जब्त हो चुका है. 

सिरोही में नकदी सहित अन्य सामान की जब्ती का यह आंकड़ा 11 करोड़ रुपए का है.

लॉ इन्फोर्समेंट सिस्टम में रह चुके आला अधिकारी का कहना है कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ चुनाव की वजह से इतने मामले पकड़े जा रहे हैं. इतना अवैध कारोबार आम दिनों में भी होता है. लेकिन इस दौरान अधिकारियों पर प्रत्यक्ष या परोक्ष तरह का दबाव रहता है. इसलिए इतनी मुस्तैदी और सख्ती से कार्रवाई हो पाती है.

रिपोर्ट के मुताबिक जब्त हुए रकम अजमेर से गुजरात ले जाई जा रही थी, लेकिन उनका किसी तरह का कोई हिसाब-किताब नहीं था. बुधवार को सूचना मिलने के मात्र आधे घंटे में आयकर विभाग के अधिकारी पालड़ी एम थाने में पहुंचे और एक वाहन से 60 लाख कैश बरामद किया. इस रकम जब्त होने के साथ ही जिले में अब तक 11 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जब्त की जा चुकी है.

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ भंवरलाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह कार्रवाई चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लगातार जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) डॉ भंवरलाल लगातार देर रात तक फील्ड में नजर रखे हुए थे.

मंगलवार देर रात तक डॉक्टर भंवरलाल ने SST टीम जावाल गुड़ा चौराहा, कालंद्री सिरोही बॉर्डर और FST मोबाइल टीम का निरीक्षण किया. इस दौरान सभी अधिकारियों को चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता के नियमों की प्राथमिकता से पालन करने के निर्देश दिए. साथ ही किसी भी तरह के लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी.

ये भी पढ़ें-'140 सीटें जीतेगी कांग्रेस' गौरव वल्लभ ने की भविष्यवाणी, उदयपुर पहुंचते ही भाजपा पर बरसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com