राजस्थान निकाय चुनावों के नतीजों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में से 9 पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना परचम लहरा दिया है, जबकि केवल बीकानेर निगम में कांग्रेस अपनी साख बचा पाई है. शहरी निकायों में परचम फहराने के बाद अब बीजेपी ने अपनी नज़रें 'पंचायती राज चुनावों' पर टिका दी हैं। इसी 'मिशन पंचायत' का शंखनाद करने खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जयपुर पहुँच चुके हैं। जयपुर के दादिया में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती सम्मेलन से उन्होंने 90 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया है।