जयपुर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पतालों में आरजीएचएस ऑडिट का डर दिखाकर अवैध वसूली करने वाले फर्जी अधिकारी मनीष कुमार शर्मा को 4,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ डिटेन किया है. आरोपी खुद को संतोष नाम से फर्जी आईकार्ड बनाकर ऑडिटर बताता था और पहले भी कई अस्पतालों को ठगी का शिकार बना चुका है, जिसकी अब गहन पूछताछ की जा रही है.