राजस्थान के केकड़ी नगर पालिका और अजमेर नगर निगम के उपाध्यक्ष चुनाव में बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला। केकड़ी में कथित 'वोट के बदले नोट' (51 लाख रुपये के ऑफर) वाले वायरल ऑडियो विवाद के बीच RLP के राजेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। वहीं अजमेर में 40-40 वोटों की बराबरी के बाद लॉटरी (पर्ची) से फैसला हुआ, जिसमें बीजेपी के हेमंत सांखला की किस्मत चमकी।