राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव 29 सितंबर को जयपुर स्थित आरसी एकेडमी में आयोजित होंगे, जिसके लिए निर्वाचन अधिकारी ए के पांडे ने पूरा चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है. तय कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे और 29 सितंबर को मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे. #rca #rajasthanpolitics #jaipur