Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में लगातार पारा 47-48 के आस-पास रिकॉर्ड हो रहा है. हीटस्ट्रोक और गर्मी के कारण अब लोगों की मौत भी होने लगी है. सरकार भी लगातार लोगों से यही अपील कर रही है कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले.