आज मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यालय पहुँचने पर मुख्यमंत्री को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।