नगर निकाय चुनावों में छोटे दलों और निर्दलीय प्रत्याशियो का हमेशा से बड़ा प्रभाव रहा है, जो स्थानीय स्तर पर बड़े राजनीतिक दलों के समीकरण बिगाड़ देते हैं. निकाय चुनाव पार्टी के बड़े चेहरे या राष्ट्रीय मुद्दों की बजाय स्थानीय विकास, पानी, सड़क और स्थानीय उम्मीदवारों की छवि पर लड़े जाते हैं.