विज्ञापन
This Article is From May 28, 2025

जैसलमेर में संदिग्ध के रूप में पकड़ा गया सरकारी कर्मचारी, विभाग को बिना बताए गया था पाकिस्तान

राजस्थान के जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध सरकारी कर्मचारी को हिरासत में लिया है. जो विभाग को बिना बताए कुछ दिन पहले पाकिस्तान गया था.

जैसलमेर में संदिग्ध के रूप में पकड़ा गया सरकारी कर्मचारी, विभाग को बिना बताए गया था पाकिस्तान
जैसलमेर सुरक्षा एजेंसी कार्यालय.

Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. इसी कड़ी में राजस्थान के जैसलमेर जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है. सूत्रों के अनुसार यह युवक सरकारी कर्मचारी है और इसका नाम शकूर खान पुत्र दले खान बताया जा रहा है.  

पाकिस्तान यात्रा ने बढ़ाया शक

शकूर खान मंगलियों की ढाणी, बड़ोडा गांव का निवासी है. जानकारी के मुताबिक वह कुछ समय पहले बिना विभागीय अनुमति के पाकिस्तान गया था. इस संदिग्ध गतिविधि के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में लिया. शकूर के सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद विभाग को बिना सूचना दिए विदेश यात्रा करने से कई सवाल उठ रहे हैं.  

संयुक्त जांच कमेटी कर रही पूछताछ

हिरासत में लिए गए शकूर खान से संयुक्त जांच कमेटी (JIC) गहन पूछताछ कर रही है. विभिन्न जांच एजेंसियां मिलकर इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हैं. सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.  

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

भारत-पाक सीमा के नजदीक होने के कारण जैसलमेर संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. ऐसे में शकूर खान की गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. इस कार्रवाई से साफ है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. पूछताछ के नतीजे जल्द ही सामने आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान 10वीं बोर्ड के साथ जारी हुआ प्रवेशिका परीक्षा 2025 का परिणाम, देखें रिजल्ट का पूरा आंकड़ा

RBSE 10th Topper Result: चंचल 100 प्रतिशत के करीब... 1 नंबर कटने से मिला 99.83 प्रतिशत मार्क्स, जानें कहां हुई चूक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com