विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2023

आसाराम के आवेदन पर परोल समिति को पुनर्विचार का राजस्थान हाईकोर्ट का निर्देश

जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की पीठ ने आसाराम के आवेदन को खारिज करने के परोल समिति के फैसले को रद्द कर दिया और छह हफ़्ते के भीतर इस पर नए सिरे से फ़ैसला लेने का निर्देश दिया.

आसाराम के आवेदन पर परोल समिति को पुनर्विचार का राजस्थान हाईकोर्ट का निर्देश
जोधपुर:

राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने सोमवार को जोधपुर केंद्रीय जेल की परोल समिति को परोल नियमों के तहत स्वयंभू संत आसाराम के आवेदन पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया.

जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की पीठ ने आसाराम के आवेदन को खारिज करने के परोल समिति के फैसले को रद्द कर दिया और छह हफ़्ते के भीतर इस पर नए सिरे से फ़ैसला लेने का निर्देश दिया.

आसाराम (81) वर्तमान में वर्ष 2013 में राजस्थान में अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में जोधपुर की जेल में है.

पहले जिला परोल सलाहकार समिति ने 20 दिन की परोल के अनुरोध वाले आसाराम के आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वह राजस्थान परोल रिहाई नियम, 2021 के तहत इसका हकदार नहीं है. इसी फैसले को आसाराम ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com