विज्ञापन

Leopards : भारत में कितने तेंदुए हैं, सबसे ज्यादा किस राज्य में?

Leopards : राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) जिले में तेंदुओं की वजह से एक बड़े इलाके में गांव के लोग दहशत में हैं. राजस्थान में कितने तेंदुए हैं? 

Leopards : भारत में कितने तेंदुए हैं, सबसे ज्यादा किस राज्य में?

Rajasthan Leopard : राजस्थान में इन दिनों तेंदुए के हमले की बड़ी चर्चा है. पिछले दो हफ्ते में उदयपुर जिले में तेंदुए के हमले में 8 लोगों की मौत हो चुकी है. उदयपुर जिले के 20 गांवों में लोग डर के साए में जी रहे हैं. इंसानों की जान लेने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और सरकार लगातार कोशिश कर रही है. हमलावर तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजड़ों में कुछ तेंदुए पकड़े भी गए.मगर इसके बाद भी हमले बंद नहीं हुए जिसके बाद राजस्थान सरकार ने खतरनाक तेंदुए को मारने के लिए शूट ऐट साइट यानी देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं. मगर यह पहली बार नहीं है जब तेंदुए की खबरें सुर्खी बनी है. देश के कई राज्यों में अक्सर तेंदुओं के इंसानी आबादी के बीच चले आने की खबरें आती रहती हैं. आइए जानते हैं कि भारत में तेंदुए किन राज्यों में पाए जाते हैं.

तेंदुओं के बारे में सरकार का सर्वे

तेंदुओं की संख्या के बारे में भारत सरकार ने इस साल फरवरी में एक रिपोर्ट जारी की. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसके लिए वर्ष 2022 में एक सर्वे करवाया. इसमें देश के 18 राज्यों में तेंदुओं की गिनती की गई. ये वो राज्य हैं जहां तेंदुए पाए जाते हैं, और इनके तहत चार बड़े अभयारण्य हैं जहां बाघ और तेंदुओं का संरक्षण किया जाता है.

सर्वे के लिए 32,803 जगहों पर कैमरे लगाए गए. इनसे 4,70,81,881 तस्वीरें ली गईं. उनमें से 85,488 तस्वीरों में तेंदुए दिखाई दिए. इनके विश्लेषण के आधार पर तेंदुओं की संख्या निकाली गई.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत में तेंदुओं की गिनती

इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में तेंदुओं की संख्या 13,874 है. तेंदुओं की संख्या पिछली बार हुई गिनती से बढ़ी थी. पिछला सर्वे वर्ष 2018 में हुआ था और तब देश में 12,852 तेंदुए थे. हालांकि तेंदुओं की कुल संख्या इससे ज्यादा हो सकती है क्योंकि इस सर्वे में हिमालय और कुछ दूसरे क्षेत्रों को शामिल नहीं किया गया था जहां तेंदुए होते हैं. मगर वहां सर्वे करवाना मुश्किल होता है.

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में तेंदुओं की संख्या में सालाना 1.08% की दर से वृद्धि हो रही है. मध्य भारत और ईस्टर्न घाट के राज्यों (ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाके)में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है.

किस राज्य में कितने तेंदुए

सर्वे के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा तेंदुए मध्य प्रदेश में हैं. मध्य प्रदेश में लगभग 4 हजार (3907) तेंदुए हैं. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र (1985), तीसरे पर कर्नाटक (1879) और उसके बाद तमिलनाडु (1070) का नंबर है. राजस्थान में 721 तेंदुए हैं.

छत्तीसगढ़ में 722, उत्तराखंड में 652, केरल में 570, ओडिशा में 568, आंध्र प्रदेश में 579, उत्तर प्रदेश में 371, तेलंगाना में 297, बिहार में 86, गोवा में 77, असम में 74, झारखंड में 51 और अरुणाचल प्रदेश में 42 तेंदुए हैं.

तेंदुओं की संख्या

  • मध्य प्रदेश - 3907
  • महाराष्ट्र - 1985
  • कर्नाटक - 1879
  • तमिलनाडु - 1070
  • छत्तीसगढ़ - 722
  • राजस्थान - 721

पूरे देश में - 13,874

अभयारण्यों में सबसे ज्यादा तेंदुए आंध्र प्रदेश के नागार्जुनसागर श्रीशैलम रिजर्व में हैं. इसके बाद सबसे ज्यादा तेंदुए मध्य प्रदेश के पन्ना और सतपुड़ा अभयारण्यों में हैं. सर्वे से यह भी स्पष्ट हुआ कि अभयारण्य तेंदुओं के संरक्षण के लिए बेहतर होते हैं और इनका लाभ होता है.

ये भी पढ़ें -:

Udaipur Panther Attack: 'आदमखोर' तेंदुए का 13वें दिन भी कोई सुराग नहीं, पुलिस और आर्मी का सर्च ऑपरेशन जारी

Udaipur Panther: मादा तेंदुआ के सहारे 'आदमखोर' को पकड़ने का प्लान, जंगल में आर्मी जवान उतरे

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Previous Article
नवरात्रि में इन 5 योगासनों से बनाएं अपने शरीर को फिट और स्वस्थ, मक्खन की तरह पिघला देंगे पेट की चर्बी
Leopards : भारत में कितने तेंदुए हैं, सबसे ज्यादा किस राज्य में?
Chhattisgarh Biggest action against Naxalites, claim of killing more than 30
Next Article
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, 30 से अधिक ढेर करने का दावा, 28 शव बरामद
Close