विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2025

राजस्थान में सरपंचों के चुनाव के बाद नगर निकायों के चुनाव का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, अदालत ने सरकार से क्या कहा ? 

याचिका में कहा गया है कि राज्य के 55 नगरपालिकाओं का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो चुका है. इन निकायों में राज्य सरकार ने प्रशासक नियुक्त किए हैं. यह संविधान के प्रावधानों के विपरीत है.

राजस्थान में सरपंचों के चुनाव के बाद नगर निकायों के चुनाव का मामला हाई कोर्ट पहुंचा, अदालत ने सरकार से क्या कहा ? 
नगर निकायों के चुनाव से जुड़ी याचिका पर हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है.

Sarpanch Election In Rajasthan: राज्य के नगरीय निकायों के टालने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है. चुनाव टालने को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है. सरकार से 4 सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा है. जस्टिस श्री चंद्रशेखर और जस्टिस आनंद शर्मा की बेंच ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की याचिका पर सुनवाई करते हुए जवाब मांगा है. 

याचिका में कहा गया है कि राज्य के 55 नगरपालिकाओं का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो चुका है. इन निकायों में राज्य सरकार ने प्रशासक नियुक्त किए हैं. यह संविधान के प्रावधानों के विपरीत है. नगरपालिका अधिनियम भी इसकी इजाजत नहीं देता है. याचिकाकर्ता संयम लोढ़ा की तरफ से अधिवक्ता पुनीत सिंघवी ने पैरवी की. 

राजस्थान में सरकार वन स्टेट वन इलेक्शन की कवायद ने जुटी है. सभी निकायों का पुनर्सीमांकन किया गया है, परिसीमन का काम जारी है. इसके बाद राज्य सरकार नवंबर में चुनाव कराने की कोशिश करेगी. सरकार ने इसे बार बार दोहराया है. तब तक के लिए पंचायतों में और निकायों में प्रशासक लगाए गए हैं.

याचिका में इसी का विरोध किया गया है. सरपंच चुनाव टालने को लेकर पहले ही हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही, अब नया मामला भी हाईकोर्ट पहुंच गया है. परिसीमन भी विवादों में है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कई बार परिसीमन को लेकर सवाल उठाए हैं और मनमाने ढंग से परिसीमन करने का आरोप भाजपा पर लगाया है.

यह भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ओरण भूमि की सुरक्षा और पहचान करने के लिए राजस्थान सरकार को कमिटी बनाने का दिया आदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com