विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2025

जैसलमेर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 1700 रुपये की रिश्वत लेते PHC डाटा एंट्री ऑपरेटर का पति गिरफ्तार

फिलहाल डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई एसीबी के हत्थे नहीं चढ़ी है. एसीबी शारदा की तलाश कर रही है.

जैसलमेर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 1700 रुपये की रिश्वत लेते PHC डाटा एंट्री ऑपरेटर का पति गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर (Jailsamer) जिले में शनिवार सुबह खेतोलाई पीएचसी (Khetolai PHC) की डाटा एंट्री ऑपरेटर दलाल को 1700 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि दलाल कपिल विश्नोई डाटा एंट्री ऑपरेटर का पति है.

टीए-डीए की राशि के लिए रिश्वत

डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा ने एक आशा सहयोगिनी के टीए-डीए की राशि को स्वीकृत करने के लिए रिश्वत मांगी थी. इस पर एसीबी जैसलमेर इकाई को एक शिकायत मिली थी. परिवादी का आरोप था कि प्रोत्साहन राशि के बिल वेरीफाई करने और कम्प्यूटर में अपलोड कर बिलों का भुगतान करने के एवज में शारदा विश्नोई की तरफ से 1700 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है.

शारदा की तलाश कर रही एसीबी

इस शिकायत को पहले वेरिफाई कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सच निकली. फिर शनिवार सुबह ACB के ASP नरपतचंद के नेतृत्व में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पति कपिल विश्नोई (27) को 1700 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल डाटा एंट्री ऑपरेटर शारदा विश्नोई एसीबी के हत्थे नहीं चढ़ी है. एसीबी शारदा की तलाश कर रही है.

आरोपी से पूछताछ कर रहे अधिकारी

जैसलमेर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है. एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा.

ये भी पढ़ें:- महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देने की योजना फिर शुरू करेगी राजस्थान सरकार? गहलोत ने याद दिलाया पीएम का वादा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com