विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2025

25 रुपये के सिक्के में 40 ग्राम चांदी, राज्यपाल ने हरखचंद नाहटा की स्मृति में जारी किया सिक्का

राजस्थान के बीकानेर जिले में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने हरखचंद नाहटा की 25वीं पुण्यतिथि पर 25 रुपए का सिक्का जारी किया. जिसमें 40 ग्राम चांदी लगी हुई है.

25 रुपये के सिक्के में 40 ग्राम चांदी, राज्यपाल ने हरखचंद नाहटा की स्मृति में जारी किया सिक्का
25 रुपये के सिक्के को जारी करते हुए राज्यपाल.

Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को बीकानेर जिले का दौरा किया. इस दौरान राज्यपाल ने हरिभाऊ बागडे ने हरखचंद नाहटा की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा उनकी स्मृति में जारी 25 रुपए मूल्य के 40 ग्राम वजनी स्मारक सिक्के के अनावरण समारोह के दौरान यह उद्गार व्यक्त किए.

केंद्र द्वारा जारी किया किया गया है सिक्का पूरा ही चांदी से बना हुआ है.  इस मौके पर राज्यपाल हरिभाऊ ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक निज हित की अपेक्षा समाज हित और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए देश को श्रेष्ठतर बनाने में अपनी भागीदारी निभाए. 

क्षमता के अनुसार दान देने की डाले आदत

राज्यपाल ने कहा कि आज अधिकार से ज्यादा कर्त्तव्यों को समझने और इनकी पालना करने की जरूरत है. यह राष्ट्र के उत्थान के लिए लाभदायक साबित होता है. उन्होंने दानदाता भामाशाह, सेठ घनश्याम दास बिड़ला और समर्थ रामदास के व्यक्तित्व से जुड़े उदाहरण दिए और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान देने की आदत डालनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं. ऐसे लोग अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में भी भागीदारी निभाएं.

साधु-संतों और धर्म ने संस्कृति को बचाया

राज्यपाल ने कहा कि अनेक विदेशी आक्रांताओं ने भारत की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने के लिए सतत प्रयास किए, लेकिन साधु-संतों और धर्म परायण लोगों के कारण इसका ह्रास नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता अपने आप में मिसाल है. उसे कोई प्रभावित नहीं कर सकता. 

स्मारक सिक्के का किया अनावरण

इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने स्मारक सिक्के का अनावरण किया तथा यह सिक्का नाहटा परिवार के छोटे बच्चों को आशीर्वाद के साथ सौंपा. कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, नोखा विधायक श्रीमती सुशीला डूडी, पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश, जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें-  ग्रोथ के लिए हर संभव प्रयास' 2047 तक विकसित भारत की राह में चुनौतियों पर बोलीं वित्त मंत्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com