विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2025

Rajasthan Politics: 'हमारी औकात भाजपा तय नहीं करेगी', कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में टीकाराम जूली ने दिया बड़ा बयान

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी जल्द ही दलितों के अपमान से जुड़े ऐसे मामलों पर राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू कर सकती है.

Rajasthan Politics: 'हमारी औकात भाजपा तय नहीं करेगी', कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में टीकाराम जूली ने दिया बड़ा बयान
AICC के अधिवेशन में LoP राजस्थान टीकाराम जूली.
X@INCIndia

Rajasthan News: कांग्रेस के अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा बोला. उन्होंने हाल ही में अलवर के एक श्रीराम मंदिर में दर्शन करने के बाद घटित एक घटनाक्रम को लेकर नाराजगी जाहिर की.

जूली ने कहा, 'मैं जब अलवर के श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए गया तो भाजपा नेता ज्ञानदेव अहूजा ने मेरे जाने के बाद मंदिर में गंगाजल छिड़कवाया. यह सिर्फ मेरे नहीं, पूरे दलित समाज के आत्मसम्मान का अपमान है. क्या हमारी औकात वही है, जो भाजपा और आरएसएस के लोग तय करते हैं? या फिर वो है जो बाबा साहब अंबेडकर के बनाए गए संविधान ने हमें दी है?'

राष्ट्रीय अभियान शुरू कर सकती है कांग्रेस

भाजपा और संघ पर निशाना साधते हुए जूली ने आगे कहा, 'राम हमारे भी हैं, संविधान भी हमारा है और ये देश भी. जो लोग धर्म के नाम पर दलितों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें ये समझना होगा कि भारत अब बदल रहा है.' जूली के इस बयान ने कांग्रेस के भीतर सामाजिक न्याय और दलित अधिकारों को लेकर नई बहस को जन्म दे दिया है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी जल्द ही दलितों के अपमान से जुड़े ऐसे मामलों पर राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू कर सकती है.

'हमारा धर्म भेदभाव करना नहीं सीखाता'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मंदिर का ‘शुद्धिकरण' किए जाने की घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'टीकाराम जूली राजस्थान के कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं. वह मंदिर गए तो भाजपा के नेताओं ने उस मंदिर को गंगाजल से धुलवा दिया. भाजपा के लोग एक दलित व्यक्ति को मंदिर में जाने नहीं देते और अगर वह जाता है तो मंदिर को धुलवाया जाता है. यह हमारा धर्म नहीं है, क्योंकि हमारा धर्म किसी के साथ भेदभाव नहीं सिखाता है. हमारे धर्म में सभी के साथ समानता और सम्मान की बात कही गई है.'

'जनता के साथ करना चाहते हैं जूली जैसा व्यवहार'

राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस की विचारधारा में सभी के लिए समानता और सम्मान है, जबकि भाजपा की विचारधारा में लोगों के प्रति भेदभाव और नफरत है. उन्होंने कहा, 'यह भाजपा और कांग्रेस में बुनियादी फर्क है. यह बात अलग है कि आज संविधान है, इसलिए शायद भाजपा के लोग कह नहीं पाते, लेकिन वे सभी के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहते हैं, जैसा टीकाराम जूली के साथ किया गया.'

ये भी पढ़ें:- राजस्‍थान में आंधी-बार‍िश का Yellow और Orange अलर्ट, जानें अपने ज‍िले के मौसम का हाल

ये VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com