विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2023

श्रीकरणपुर में कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, गुरमीत सिंह कुनर के बेटे रूपेंद्र सिंह होंगे प्रत्याशी

श्रीकरणपुर में 5 जनवरी को मतदान और 8 जनवरी को मतगणना होगी. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 10 जनवरी तक निर्वाचन प्रकिया पूरी करने की तिथि घोषित की गई है.

श्रीकरणपुर में कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, गुरमीत सिंह कुनर के बेटे रूपेंद्र सिंह होंगे प्रत्याशी

श्रीकरणपुर में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है कांग्रेस ने गुरमीत सिंह कुनर के बेटे रूपेंद्र सिंह कुनर को उम्मीदवार बनाया है. यह सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुनर के निधन की वजह से चुनाव सतहजीत हो गया था. 

निर्वाचन आयोग ने पिछले दिनों एक प्रेस नोट में श्रीकरणपुर विधानसभा में चुनाव के लिए नई तिथि घोषित की थी. इसके लिए 12 दिसंबर को गजट नोटिफिकेशन जारीहुआ था.

19 दिसंबर तक नामांकन दर्ज किये जा सकेंगे और 22 दिसंबर तक नाम वापस लेने की तिथि होगी और 5 जनवरी को मतदान और 8 जनवरी को मतगणना होगी. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 10 जनवरी तक निर्वाचन प्रकिया पूरी करने की तिथि घोषित की गई है.

(खबर अपडेट की जार रही है)

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com