विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2024

करौली में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, बेटी को मरा समझ फेंका, बच्ची बोली- पिता-जीजा ने की हत्या

ग्रामीणों को जब बच्ची मिली तो उन्होंने उसे बिछड़ी हुई समझा, लेकिन जब पूछताछ की गई तो उसने मां की हत्या होने की बात बताई है.

करौली में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, बेटी को मरा समझ फेंका, बच्ची बोली- पिता-जीजा ने की हत्या
नग्न हाल में मिला शव

Rajasthan News: करौली के करणपुर थाना क्षेत्र में एक नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक महिला के साथ उसकी बच्ची भी घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं, बच्ची को इलाज के लिए भेजा गया है. पूछताछ में बच्ची ने बताया कि पिता और जीजा ने उसकी मां की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

बच्ची को मरा हुआ समझकर फेंका

थानाधिकारी जगदीश के मुताबिक, बच्ची ने बताया कि बनगांव की रहने वाली है. उसकी मां का नाम वर्षा है. हालांकि, वह अपना असल पता नहीं बता पा रही है. बच्ची के अनुसार 13 सितंबर की रात को उसके पिता और जीजा ने उसकी मां की हत्या की. इसके बाद पिता ने मासूम को भी गला दबाकर मारना चाहा और जल्दी में उसे मरा हुआ, समझ कर फेंक दिया. लेकिन वह किसी तरह से बच गई.

बच्ची के बयान के आधार पर जांच कर रही पुलिस

ग्रामीणों को जब बच्ची मिली तो उन्होंने उसे बिछड़ी हुई समझा, लेकिन जब पूछताछ की गई तो उसने मां की हत्या होने की बात बताई है. फिलहाल पुलिस शव मिलने की जानकारी पर मौके पर पहुंची. शव को करौली जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है और बच्ची द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसके गांव और परिवार की तलाश जारी है.

यह भी पढें- 

Rajasthan: शहीद के सम्मान में बाजार बंद, तिरंगा रैली के साथ गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर, आज झुंझुनूं में अंतिम संस्कार

'राइजिंग राजस्थान' से पहले जयपुर की सड़कों की बदल जाएगी तस्वीर! मंत्री खर्रा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com