विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2024

Rajasthan: पुलिस चौकी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 2 कांस्टेबल ने भाग कर बचाई जान

निहालगंज थाने की एक चौकी पर देर रात अचानक आग लग गई. इस दौरान दो कांस्टेबल गहरी नींद में सो रहे थे, आग की आहट पाकर उन्होंने भाग कर अपनी जांन बचाई. 

Rajasthan: पुलिस चौकी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 2 कांस्टेबल ने भाग कर बचाई जान
आग लगने के बाद की तस्वीर

Rajasthan News: धौलपुर जिले के रीको क्षेत्र में स्थित निहालगंज थाने की ओंडेला चौकी पर देर रात को अचानक आग लग गई. चौकी में लगे टेंट में आग लगने से उसमें रखी कांस्टेबलों की वर्दी मोबाइल और कपड़े जलकर खाक हो गए. जिस वक्त चौकी के टेंट में आग लगी उस वक्त दो कांस्टेबल उसमें सो रहे थे. जिन्होंने आग लगते ही बाहर निकल कर अपनी जान बचाई.

क्या है पूरा मामला

चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि रीको क्षेत्र में उनकी चौकी पर टेंट लगा हुआ है. जिस टेंट में चौकी पर तैनात कांस्टेबल रहते हैं. देर रात करीब 12 बजे टेंट में दो कांस्टेबल रवि और अशोक सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात कारणों से टेंट में आग लग गई. टेंट में आग लगते ही दोनों कांस्टेबल जाग गए और बाहर निकल आए. इस दौरान चौकी पर तैनात स्टाफ द्वारा आग को बुझाने का भी प्रयास किया गया. जिसके बाद रात को दमकल की गाड़ी बुलाई गई.

सब इंस्पेक्टर ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक टेंट और उसमें रखा कांस्टेबलों का पूरा सामान जलकर खाक हो गया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का मामला सामने आ रहा है. आग से कांस्टेबल के समान के साथ उनके मोबाइल भी जलकर खाक हो गए हैं. चौकी प्रभारी ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है.

गहरी नींद में थे दोनो कांस्टेबल 

चौकी में हुए आग हादसे के समय कांस्टेबल रवि और अशोक गहरी नींद में सो रहे थे. आग की चिंगारी ने पलक झपकते ही चौकी में रखे सामान को अपने आगोश में ले लिया. दोनों कांस्टेबल के बिस्तर पर जब आग की लपटें पहुंची तो नजरा देख होश उनके उड़ गए. कांस्टेबल अशोक ने बताया आग लगने की शुरुआत कमरे के मेन गेट से हुई थी. ऐसे में बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. लेकिन रजाई और कंबल को शरीर पर ओढ़कर कर बमुश्किल बाहर निकला गया. तब जाकर दोनों कांस्टेबल की जान बच पाई. सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया प्रारंभिक जांच में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगी है. पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- रणथंभौर से 2 बाघिन को जल्द किया जाएगा शिफ्ट, जर्मनी से मंगवाए गए रेडियो कॉलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com