विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2024

Rajasthan News: बूंदी में करंट की चपेट में आने से 4 मजदूर झुलसे, एक मजदूर की मौके पर मौत

राजस्थान के बूंदी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए, जिनमें एक की मौके पर मौत हो गई. सभी खेत में बोरिंग कर रहे थे.

Rajasthan News: बूंदी में करंट की चपेट में आने से 4 मजदूर झुलसे, एक मजदूर की मौके पर मौत
बूंदी में करंट की चपेट में आने से 4 मजदूर झुलसे,

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी में चार लोग करंट की चपेट में आ गए. इस हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक, खेत में बोरिंग करने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना के बाद से पीड़ित परिजन के घर में कोहराम मच गया. 

खेत में बोरिंग कर रहे थे मजदूर

मामला बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाने इलाके का है. जहां पर भिंडी गांव में आडिला गांव निवासी रामबाबू मीना, मोहनलाल, महावीर कुमार, मुरली लाल हाथ से बोरिंग की मशीन में गड्ढा कर रहे थे. जहां पर सभी बोरिंग कर रहे थे. उसके ऊपर हाई टेंशन बिजली लाइन थी. मजदूरों ने करीब 16 फीट लंबा पाइप बोरिंग के गड्ढे में डाला. उसे वापस निकालने के दौरान पाइप सीधा ऊपर से निकल रही बिजली टेंशन लाइन को छू गया.

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए सभी

स्पार्किंग होने के साथ ही करंट के झटके लगे. इस हादसे में रामबाबू मीना नामक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोहनलाल, महावीर और मुरली को झटके लगने के कारण अचेत हो गए. चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां एक मजदूर को डॉक्टर ने मृत कोशिश कर दिया. बाकी तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पीड़ित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घायल मजदूरों ने पुलिस को बताया कि लोहे का पाइप हाई टेंशन से छू जाने के चलते ही यह हादसा हुआ है. सभी मजदूर क्षेत्र में हाथ से खुदाई करने वाली बोरिंग मशीन का काम करते हैं. उधर घटना के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर कुचलने से चार लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com