विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2025

Rajasthan: आधे राजस्थान में पानी-पानी, आधे में बिन बारिश सूख गईं फसलें, पश्चिमी भाग से रूठा मानसून 

Monsoon In Rajasthan: किसानों ने बताया की जुलाई की शुरूआत में जैसी-तैसी बारिश हुई उस समय बीज बो दिए, लेकिन उसके बाद एक भी ढंग की बारिश नहीं हुई अब खेतों में फसले सूखने लगी हैं.

Rajasthan: आधे राजस्थान में पानी-पानी, आधे में बिन बारिश सूख गईं फसलें, पश्चिमी भाग से रूठा मानसून 
राजस्थान में मॉनसून इस बार पूरे प्रदेश में एक जैसा नहीं बरसा है.

Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान में इस बार मानसून की बेरुखी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. खासकर सांचौर, चितलवाना और बागोड़ा क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं और किसानों की मेहनत बर्बाद होने के कगार पर है.

सावन सूखा गया, किसान बेहाल

हर साल उम्मीदों के साथ किसान सावन की बाट जोहते हैं लेकिन इस बार पश्चिमी राजस्थान में सावन का महीना भी अधिकांशतः सूखा ही बीतता नजर आ रहा है.  शुरुआत में हुई हल्की बारिश के बाद बादलों ने जैसे इन इलाकों से मुंह मोड़ लिया हो. नतीजा यह हुआ कि खेतों में बोई गई बाजरा, मोठ, ग्वार, मूंग, तिल जैसी फसलें अब मुरझाने लगी हैं. यहां तक की चरागाहों से हरियाली भी गायब होती नजर आ रही है

खेतों में सूखने लगी हैं फसलें 

किसानों ने बताया की जुलाई की शुरूआत में जैसी-तैसी बारिश हुई उस समय बीज बो दिए, लेकिन उसके बाद एक भी ढंग की बारिश नहीं हुई अब खेतों में फसले सूखने लगी हैं. हर रोज़ सुबह खेत में जाकर बस मायूसी लेकर लौट रहे है. बता दें कि प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में खेती पूरी तरह से बारिश पर निर्भर है.

ऐसे में अगर समय पर मानसून साथ न दे तो किसान बुरी तरह संकट में फंस जाता हैं. इस बार भी तस्वीर कुछ ऐसी ही बन रही है एक तरफ आसमान की ओर टकटकी लगाए किसान हैं तो दूसरी ओर खेतों में मुरझाती फसलें.

यह भी पढ़ें- राजस्थान पर 7 लाख करोड़ के कर्ज को कम करेंगे डॉ अरुण चतुर्वेदी, कहा- रेवड़ी कल्चर के पक्ष में नहीं बीजेपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com