विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2025

अब आसानी से जान सकते हैं झालावाड़ का गौरवशाली इतिहास, वसुंधरा ने किया हिस्ट्री गैलेरी का उद्घाटन

Jhalawar History Gallery: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह ने गढ़ पैलेस स्थित राजकीय संग्रहालय में झालावाड़ हिस्ट्री गैलेरी और अतिथि स्वागत कक्ष का उद्घाटन किया.

अब आसानी से जान सकते हैं झालावाड़ का गौरवशाली इतिहास, वसुंधरा ने किया हिस्ट्री गैलेरी का उद्घाटन
झालावाड़ के गढ़ पैलेस में हिस्ट्री गैलेरी का उद्घाटन

Rajasthan News: झालावाड़ जिले का इतिहास काफी गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन यहां कभी भी कोई ऐसी व्यवस्था नहीं रही कि लोग झालावाड़ के इतिहास से रूबरू हो सकें. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने शुक्रवार को झालावाड़ के गढ़ पैलेस स्थित राजकीय संग्रहालय में झालावाड़ हिस्ट्री गैलेरी और आधुनिक अतिथि स्वागत कक्ष का उद्धाटन किया. नई गैलेरी में झालावाड़ का समृद्ध इतिहास प्रदर्शित किया गया है. जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के अनुसार गैलेरी में झालावाड़ रियासत का पूरा इतिहास दर्शाया है. इसमें झालावाड़ के शासकों के चित्र, झाला परिवार का वंश वृक्ष और राजचिह्न शामिल हैं. साथ ही नजराना मोहर और रियासतकालीन विशेष टिकट भी प्रदर्शित किए गए हैं. 

यहां 1838 और 1899 के ऐतिहासिक नक्शे भी मौजूद

साल  1838 और 1899 के झालावाड़ के ऐतिहासिक नक्शे भी यहां देखे जा सकते हैं. जिले की विरासत को संरक्षित करने के लिए कई अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं. गागरोन में रामानंद जी की छतरी के संरक्षण के लिए 45 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण किया गया है. राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में इसके जीणोद्धार के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया है.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

खंडिया में स्थित रियासतकालीन अश्व प्रतिमा का जीरणोद्वार किया है. गांवड़ी तालाब के पास स्थित प्राचीन सिंचाई प्रणाली को अतिक्रमण से मुक्त कर वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा किया है. इन प्रयासों से न केवल स्थानीय लोगों को अपनी विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के प्रयासों से यहां पर एक हिस्ट्री गैलरी का निर्माण किया गया है जो आमजन को झालावाड़ जिले के इतिहास से रूबरू करवाएगी.

ये भी पढ़ें- टंकी पर चढ़े युवक का 8 घंटे चला नाटक, रेस्क्यू के दौरान... प्रशासन के हाथ पांव फूले; आखिरकार भाई ने मनाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com