विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2024

फिल्मी स्टाइल में बाइक पर आए 8 बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदा, मौके पर हुई मौत

Daylight Murder In Rajasthan: दानपुर थाना अधिकारी प्रवीन सिंह सिसोदिया ने बताया कि मामले को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि अभी युवक की हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है, लेकिन मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीम भेज दी गई है. 

फिल्मी स्टाइल में बाइक पर आए 8 बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदा, मौके पर हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

Cold Blooded Murder In Banswara: जिले में सोमवार को बाइक पर सवार होकर 8 बदमाशों ने एक युवक की चाकुओं से घोंपकर हत्या कर दी. युवक की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो स्थानीय राशन डीलर रामचंद्र का बेटा है. बदमाशों ने चाकू से तब तक ताबड़तोड़ वार किया जब युवक मौत नहीं हो गई. मौके पर पहुंची दानपुर थाना पुलिस 8 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है.

फिलहाल, राशन डीलर रामचंद्र के बेटे की हत्या के पीछे की वजह का खुलासा नही हो सका है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम को भेज दिया है. इस हैरतअंगेज खबर से पूरे इलाके में हड़कंप है.

मामला दानपुर थाना क्षेत्र के कमली पाड़ा गांव का है. मृत युवक राकेश अपने गांव के ही कुछ लोगों को बोलेरो में बैठाकर दूसरे गांव में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, तभी दो बाइक पर सवार होकर आए 8 बदमाशों ने उसकी गाड़ी को कई बार अवरटेक किया. युवक ने अन्होनी की आशंका में गाड़ी नहीं रोकी. 

अचानक बोलेरो की स्पीड कम हो गई, तो बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर अपनी बाइक बोलेरो के सामने लगा दी. बाइक से उतरकर बदमाशों ने बोलेरो चला रहे युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमलाकर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

यह नजारा देख बोलेरो में सवार अन्य लोग बोलरो छोड़कर भाग निकले.दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप है. वारदात के बाद मृतक के घर पहुंचे सैंकड़ों लोगों ने प्रशासन से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं. दानपुर पुलिस टीम अब बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है.

दानपुर थाना अधिकारी प्रवीन सिंह सिसोदिया ने बताया कि मामले को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि अभी युवक की हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है, लेकिन मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीम भेज दी गई है. 

ये भी पढ़ें-उदयपुर में नहीं थम रहा हत्या का सिलसिला, डबल मर्डर के बाद हुई एक और नाबालिग की हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com