विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2025

जयपुर में भूमाफिया के खिलाफ JDA का बड़ा एक्शन, अवैध तरीके से बस रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

जयपुर विकास प्राधिकरण जोन-12 की प्रवर्तन टीम ने अठमोरिया के पास विकसित की जा रही कॉलोनी पर दोबारा कार्रवाई की है. इसी कॉलोनी पर जेडीए पहले भी कार्रवाई कर चुका है. बावजूद इसके अवैध निर्माण की गतिविधियां चलती रहीं.

जयपुर में भूमाफिया के खिलाफ JDA का बड़ा एक्शन, अवैध तरीके से बस रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर
अवैध तरीके से बस रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Rajasthan Bulldozer Action: राजस्थान के जयपुर में सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जयपुर विकास प्राधिकरण ने भूमाफियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए करीब 13 बीघा जमीन पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवा दिया है. जेडीए ने जेसीबी मशीन के जरिए अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया है. साथ ही जेडीए की ओर से साफ कहा गया कि है अगर अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

अठमोरिया के पास बसाई गई अवैध कॉलोनी

जानकारी के मुताबिक, जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने बगरू के अठमोरिया के पास अवैध तरीके से बसाई जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया है. जयपुर विकास प्राधिकरण जोन-12 की प्रवर्तन टीम ने अठमोरिया के पास विकसित की जा रही कॉलोनी पर दोबारा कार्रवाई की है.

बुलडोजर से जेडीए ने कराया ध्वस्त

टीम ने यहां जेसीबी की सहायता से विभिन्न संरचनाएं ध्वस्त की है. यहां करीब 3 बीघा कृषि भूमि पर बिना स्वीकृति कॉलोनी बसाने की कोशिश चल रही थी, यहां सीसी ब्लॉक सड़कें तैयार कर दी गई थीं और कई अवैध ढांचे खड़े कर दिए गए थे. सूचना मिलने पर जेडीए की टीम मौके पर पहुंची और सीसी ब्लॉक सड़कें उखाड़ते हुए अवैध निर्माण पूरी तरह ध्वस्त कर दिए.

पहले भी इसी कॉलोनी में हो चुकी कार्रवाई

बता दें कि इसी कॉलोनी पर जेडीए पहले भी कार्रवाई कर चुका है. बावजूद इसके क्षेत्र में अवैध विकास गतिविधियां लगातार जारी हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जेडीए की बार-बार की कार्रवाई के बाद भी अवैध कॉलोनाइज़र बाज़ नहीं आ रहे. उन्होंने भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढे़ं-

बूंदी में 59 नई पंचायत बनने से बढ़ा बवाल, ग्रामीणों ने कहा- परिसीमन रद्द नहीं हुआ तो मतदान बहिष्कार होगा

Bulldozer Action: मंदिर की 28 बीघा जमीन पर कब्जा कर अब्दुल हफीज ने बनाया था 'आलीशान' मकान, पुलिस ने चला दिया बुलडोजर, देखें तस्वीरें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com