विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2025

नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी आसाराम ने किया सरेंडर, जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा

Jodhpur News: आसाराम जोधपुर के पाल स्थित आश्रम से रवाना हुआ और सेंट्रल जेल में सरेंडर किया.

नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी आसाराम ने किया सरेंडर, जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा

Asaram surrendered in Jodhpur Central Jail: नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी आसाराम को आज (30 अगस्त) सरेंडर के लिए जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंच गया है. राजस्थान हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद सरेंडर करने के लिए जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा. सुबह जोधपुर के पाल स्थित आश्रम से रवाना हुआ. रेप के मामले में आसाराम आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. आसाराम के खराब स्वास्थ्य के आधार पर हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत की अवधि को 29 अगस्त तक बढ़ा दिया था. इसके बाद अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए फिर आवेदन किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

कोर्ट ने अवधि बढ़ाने से किया था इनकार

कोर्ट में पेश की गई जोधपुर AIIMS की एक रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम को कोरोनरी आर्टरी डिजीज है, जिसकी वह "हाई रिस्क श्रेणी" में आता है. इन रिपोर्टों के अनुसार, आसाराम को विशेष नर्सिंग देखभाल, करीबी निगरानी, नियमित रूप से एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट से काउंसलिंग की जरूरत है.

आसाराम के स्वास्थ्य की जांच अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम ने की. इस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 27 अगस्त को जमानत की अवधि को आगे बढ़ाने इनकार कर दिया था.

2 मामलों में मिली उम्रकैद की सजा

आसाराम को दो मामलों में उम्रकैद की सजा मिली है. एक मामला साल 2013 में जोधपुर में नाबालिग लड़की से बलात्कार का है और दूसरा सूरत की महिला गांधीनगर (गुजरात) आश्रम में रेप केस का है. दोनों ही मामले में उसे उम्रकैद हो चुकी है.

यह भी पढ़ेंः पुलिस पर 70 लाख की रिश्वत का आरोप, राजस्थान हाई कोर्ट ने खोली जांच की फाइल, अब होगी कड़ी कार्रवाई!

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com