विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2025

दिल्ली-जयपुर से आए नेता कांग्रेसियों को दे रहे ट्रेनिंग, पंचायत चुनाव में नजर आएगा बदलाव?

कांग्रेस सेवा दल के जरिए पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव की तैयारी कर रही है. इसके ल‍िए कांग्रेस नेताओं को ट्रेन‍िंग दे रहे हैं.

दिल्ली-जयपुर से आए नेता कांग्रेसियों को दे रहे ट्रेनिंग, पंचायत चुनाव में नजर आएगा बदलाव?
दिल्ली-जयपुर से कांग्रेसियाें को ट्रेनिंग देने बाड़मेर पहुंचे नेता.

प्रदेश में आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अपने सबसे पुराने संगठन, कांग्रेस सेवा दल को मजबूत करने में जुट गई है. पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में सेवा दल का 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली और जयपुर से आए कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं.

संगठन सृजन अभियान शुुरू 

कांग्रेस की रीढ़ माने जाने वाले सेवा दल को फिर से सक्रिय करने के लिए पार्टी ने 'संगठन सृजन' अभियान शुरू किया है. नए सेवकों को जोड़कर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सांसद उमेदाराम बेनीवाल ने कहा, "जब भी सेवा दल मजबूत रहा, कांग्रेस पार्टी अजेय रही. कमजोर सेवा दल ने हमेशा पार्टी को नुकसान पहुंचाया. "

शिविर में दी जा रही ट्रेनिंंग  

शिविर में कार्यकर्ताओं को विपरीत परिस्थितियों में जनसेवा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बाड़मेर और बालोतरा जिले के सेवा दल कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं. यह पहल सेवा दल को नई ऊर्जा देगी और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ें: नगर न‍िगम भांप गया था खतरा, दो बार नोट‍िस भेजा; खाली कर देते मकान तो बच जाती बाप-बेटी की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com