विज्ञापन
This Article is From May 06, 2025

राजस्थान में एक तरफ हवाई हमले का सायरन... दूसरी ओर पाकिस्तान बॉर्डर के पास गरजेंगे राफेल, सुखोई और जगुआर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम लेवल पर है. एक तरफ दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग का दौर चल रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान के नेताओं में भारत के एक्शन को लेकर बौखलाहट देखी जा रही है.

राजस्थान में एक तरफ हवाई हमले का सायरन... दूसरी ओर पाकिस्तान बॉर्डर के पास गरजेंगे राफेल, सुखोई और जगुआर
राजस्थान के आसमान में गरजेंगे राफेल, सुखोई और जगुआर

Rajasthan News: पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव है. दिल्ली में पीएम मोदी के आवास से लेकर गृह और रक्षामंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग का दौर चल रहा है. आतंकी हमलों के जवाब के लिए पीएम मोदी सेना को खुली छूट दे चुके हैं. एक तरफ जहां हवाई हमलों या अन्य किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए देशभर के 244 जिलों में बुधवार को मॉक ड्रिल की जाएगी तो दूसरी ओर भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास राजस्थान के आसमान में राफेल, एसयू-30 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान दो दिन अपनी गरजना दिखाएंगे.

पाकिस्तान बॉर्डर के पास सैन्य अभ्यास

रक्षा से जुड़े सूत्र ने बताया कि भारतीय वायुसेना पाकिस्तान बॉर्डर के पास भारतीय सीमा में दो दिन का मेगा सैन्य अभ्यास करेगी. अधिकारियों ने पहले ही वायु सेना के सैन्य अभ्यास के लिए नोटिस (NOTAM) जारी कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, यह सैन्य अभ्यास भारत-पाकिस्तान सीमा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में होगा.

अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना जमीन और हवा में दुश्मन के ठिकानों पर घातक सटीकता के साथ हमला करेगी. सूत्रों ने बताया कि इस अभ्यास में राफेल, सुखोई-20, एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000, तेजस और एडब्ल्यूएसीएस (एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) विमान सहित भारत के फ्रंटलाइन लड़ाकू विमान शामिल होंगे. 

राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास होने वाले इस युद्धाभ्यास को लेकर अधिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. एयरड्रिल होने पर पाकिस्तान सीमा से सटे भारतीय एयरपोर्ट पर उड़ानें स्थगित की जा सकती हैं. 

2 दिन हवाई क्षेत्र रहेगा प्रतिबंधित

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) का यह अभ्यास 7 मई को दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा और 8 मई को रात 9.30 बजे तक चलेगा, जिसके दौरान सुरक्षा और ऑपरेशनल अखंडता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा. वायुसेना का सैन्य अभ्यास पाकिस्तान बॉर्डर के पास ऐसे समय में होगा, जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी.

वायुसेना के इस अभ्यास की निगरानी एयरफोर्स के शीर्ष अधिकारियों द्वारा की जाएगी. विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार का NOTAM पाकिस्तान के साथ मौजूदा तनाव की स्थिति को भी इशारा करता है. सामान्य तौर पर यह तब जारी किया जाता है, जब किसी विशेष क्षेत्र में वायुसेना अभ्यास कर रही होती है. 

यह भी पढे़ं- जयपुर में 7 मई को कहां-कहां बजेगा Mock Drill का सायरन, दिखेगी आपातकालीन परिस्थिति

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com