विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2025

दबंगों के अतिक्रमण की वजह से नहीं बन रहा मुख्य मार्ग, शिकायत लेकर कलेक्टर के पास आए ग्रामीण; आंदोलन का ऐलान 

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में गांगड़तलाई में मुख्य सड़क निर्माण अतिक्रमण के कारण रुका हुआ है. यहां के ग्रामीण कीचड़, धूल और बीमारियों से परेशान हैं. 

दबंगों के अतिक्रमण की वजह से नहीं बन रहा मुख्य मार्ग, शिकायत लेकर कलेक्टर के पास आए ग्रामीण; आंदोलन का ऐलान 
बांसवाड़ा जिला कलेक्टर ऑफिस.

Rajasthan News: राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के गांगड़तलाई गांव में मुख्य सड़क का निर्माण कार्य अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है. चोरड़ी से मोनाडूंगर तक प्रस्तावित सड़क के तहत गांगड़तलाई की मुख्य सड़क और गांगड़तलाई से झेर तक की सड़क को पक्का (सीसी) करने का प्लान है. लेकिन गांव के मुख्य बाजार में कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण यह काम शुरू नहीं हो पा रहा. इससे ग्रामीण परेशान हैं और उन्हें कीचड़, धूल और बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है.

चार महीने से अटका काम

लगभग चार-पांच महीने पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तहसीलदार गांगड़तलाई को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी. तहसीलदार ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी जारी किए. गांव के ज्यादातर लोगों ने विकास के लिए स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लिए, लेकिन कुछ लोग अब भी टस से मस नहीं हुए. इस वजह से सड़क निर्माण का काम अधर में लटक गया है.

ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

अधूरी सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश में कीचड़ और गर्मी में धूल-मिट्टी उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना रही है. सड़क की खराब हालत से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि गांव का विकास भी होगा.

जिला कलेक्टर को दी शिकायत

परेशान ग्रामीणों ने तहसीलदार के जरिए जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत दी है. इससे पहले उपखंड अधिकारी और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भी समस्या बताई गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठा. अब ग्रामीणों का सब्र टूट रहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया और सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर आंदोलन करेंगे.

यह भी पढ़ें- सचिन पायलट के बयान के बाद प्रेमचंद बैरवा ने वोट चोरी पर दी प्रतिक्रिया, कहा- बिना सिर पैर की बात न करें कांग्रेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com