विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2025

Rajasthan: शादी के एक द‍िन बाद गहने और पैसे लेकर फरार हो गई दुल्‍हन, पुल‍िस ने गैंग का क‍िया खुलासा 

Rajasthan: शादी के एक दिन बाद ही रात के समय दुल्हन पप्पूलाल के घर से नगद राशि और सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई. 

Rajasthan: शादी के एक द‍िन बाद गहने और पैसे लेकर फरार हो गई दुल्‍हन, पुल‍िस ने गैंग का क‍िया खुलासा 
राजस्‍थान पुल‍िस ने लुटेरी दुल्‍हन और उसके एक साथी को ग‍िरफ्तार क‍िया है.

Rajasthan: डीडवाना जिले के नावां शहर पुलिस ने शादी का झांसा देकर ढाई लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में शादी के बाद नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर ल‍िया है.  नावां थाना अधिकारी नंदलाल रिणवा ने बताया की 21 मई 2024 को खारड़िया निवासी पप्पूराम कुमावत ने ठगी करने का मामला दर्ज करवाया था. 

शादी के एक द‍िन बाद दुल्‍हन फरार 

रिपोर्ट में उसने बताया कि अहमदाबाद निवासी रश्किया उर्फ राशिद ने अहमदाबाद के भील नेहाबेन से 9 मार्च 2024 को उसकी शादी करवा दी. उससे ढाई लाख रुपए ऐंठ ली. इसके लिए उसने 500 के स्टांप पर शादी का इकरारनामा भी तैयार कराया, ज‍िससे शादी को वैध बताया जा सके. लेकिन, शादी के एक दिन बाद ही रात में दुल्हन पप्पूलाल के घर से नगद राशि और सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गई. जब पप्पू राम ने दोबारा उनसे संपर्क किया और अपने पैसे और गहने वापस मांगे तो पैसे और गहने नहीं लौटाए, उल्टा उसे झूठे बलात्कार के मुकदमे की धमकी देने लगे. इस पर पप्पू लाल ने नावां पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया. पुल‍िस मामला दर्ज कर जांच शुरू की. 

ऐसे पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में, एएसपी नेमीचंद खारिया और सीओ अरविंद बिश्नोई के नेतृत्‍व में पुलिस टीम का गठन किया. पुलिस टीम ने जांच के बाद  आरोपी रश्‍किया और लुटेरी दुल्हन नेहाबेन को गत दिवस गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस कर रही पूछताछ

आसपास के क्षेत्र में बीते दिनों इसी प्रकार के गई मामले सामने आए थे, जिनमें लुटेरी दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई थी. पुलिस अब लुटेरी दुल्हन और उसके साथी से इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है कि क्या उन्होंने भी इसी तरह कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है. 

पुलिस की अपील- सतर्क रहें

इस मामले के सामने आने के बाद डीडवाना पुलिस ने आमजन से सतर्क ओर जागरूक रहने की अपील की है.  पुलिस ने अपील की है कि ऐसे किसी भी ठगी गिरोह की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि तुंरत कार्रवाई कर आरोपितों को सजा दिलाई जा सके. 

यह भी पढ़ें: नेता प्रत‍िपक्ष जूली ने सदन में सरकार के प्रदर्शन पर खड़ा क‍िया सवाल, बोले- सवालों के उत्‍तर देने में मंत्री असमर्थ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com