विज्ञापन
1 hour ago

Rajasthan News Live Updates, 6 February 2026: राजस्थान में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे ठंड से राहत मिली. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन तक राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. इस दौरान दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, सुबह और शाम को ठंड का असर बना रहेगा. जयपुर, बीकानेर, पिलानी और अजमेर में दिन का तापमान बढ़ा, जबकि भरतपुर डिविजन में हल्का कोहरा रहा. नए मौसम अपडेट के अनुसार, आने वाले पूरे हफ्ते राज्य में उत्तरी हवाओं (northerly winds) का असर रहेगा. इन हवाओं की वजह से रात और सुबह के समय ठंड ज़्यादा रहेगी.

बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर पान मसाले विज्ञापन मामले में केस दर्ज किया गया है, जिसकी सुनवाई जयपुर जिला उपभोक्ता अदालत में की जा रही है. वहीं जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (जयपुर द्वितीय) के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा ने अभिनेता सलमान खान को जमानती वारंट जारी कर 6 फरवरी (शुक्रवार) को पेश होने का आदेश दिया है. ऐसे में क्या सलमान खान जयपुर पेशी के लिए आएंगे या नहीं, यह सबसे बड़ा सवाल है.

वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए नया कानून बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून बनाने प्रक्रिया के तहत मसौदा विधेयक सदन में पेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री, विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं सदन के माध्यम से राजस्थान की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे, ताकि प्रदेश में खेजड़ी संरक्षित रहे.” राजस्थान की दिनभर की खबरों से जुड़ी पल-पल की अपडेट इस लाइव ब्लॉग में.

Baran News: यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष फायरिंग, बाल-बाल बचे

बारां में 3 नकाबपोश बदमाशों ने यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शरद शर्मा पर फायर करके हमले का प्रयास किया. गनीमत रही कि शरद शर्मा बच गए. फायरिंग तब हुई, जब शरद शर्मा कोटा रोड रेलवे ओवर ब्रिज से गुजर रहे थे. इसी दौरान श्रीजी मंदिर के रास्ते पर बाइक सवारों ने उन्हें पकड़ने और गिराने का प्रयास किया. शरद शर्मा किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे और 4 मूर्ति चौराहे की तरफ भागे. कोतवाली थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. शरद शर्मा ने दो लोगों पर शक भी जाहिर किया है, हालांकि किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है.

Gold Silver Price: सोना के दामों में 0.41 फीसदी उछाल

 चांदी के भावों में गिरावट जारी है. वहीं, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 629 रुपये के उछाल के साथ 1,52,700 रुपये/10 ग्राम के भाव को पार कर गया है. ये सोने के भाव में आज की ओपनिंग प्राइस 1,49,396 से करीब 0.41% का उछाल है. 

दूसरी ओर चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है. हालांकि शुक्रवार दोपहर करीब 1.15 बजे चांदी सुबह की गिरावट (10,000) से काफी रिकवर हुई है और गिरावट 6,415 रुपये की रह गई है. चांदी 2,37,400 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करती दिखी. 

Ajmer: अजमेर में कलेक्ट्रेट और जिला कोर्ट को उड़ाने की धमकी

अजमेर में भी बम धमकी से हड़कंप मच गया है. कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय को भी धमकी भरा मेल भेजा गया है. सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है और न्यायालय परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई है. एहतियातन परिसर को खाली भी कराया गया है. 

Jaipur: लेक्चरर मनोहर भादू सुसाइड मामला में अपडेट

जयपुर में सस्पेंड चल रहे लेक्चरर मनोहर भादू के सुसाइड मामले में धरना जारी है. सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जारी अनिश्चितकालीन धरने में पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई भी शामिल हो गए. उनकी मांग है कि जल्द से जल्द मृतक को न्याय मिले. पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने कहा कि सुसाइड नोट में जिन अधिकारियों का नाम है, उन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो. मनोहर भादू के निलंबन काल के दौरान के सभी मासिक भत्ते और वेतन परिजनों को दिलाए जाए. वहीं, परिजनों को 1 करोड़ रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता और आश्रित को 30 दिनों के भीतर अनुकंपा नियुक्ति की भी मांग की जा रही है. 

आखिर क्या है लेक्चरर सुसाइड मामला, जानिए- 'मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया है', डमी कैंडिडेट रहे लेक्चरर ने दी जान; सुसाइड नोट में बताया SOG को गुनहगार

डीडवाना: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पंहुचे लाडनूं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लाडनूं में जैन विश्व भारती में पहुंचे. जैन धर्म के 11वें आचार्य महाश्रमण का आशीर्वाद लिया. सीएम ने सुधर्मा सभा प्रवचन हॉल का लोकार्पण किया और ग्राम उत्थान शिविर का भी अवलोकन करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे. विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है.  

जयपुर परिसर खाली, जोधपुर हाईकोर्ट में अलर्ट

अधिवक्ताओं का कहना है कि ऐसी धमकियों से कोर्ट की कार्रवाई प्रभावित होती हैं. हर दिन कोर्ट में अहम सवाल लगे होते हैं. लेकिन इस तरह के मेल मिलने के बाद उन महत्वपूर्ण केस में सुनवाई नहीं हो पाती. 

यहां पढ़िए पूरी खबर-

राजस्थान हाईकोर्ट को धमकी भरा मेल, जयपुर परिसर को करवाया गया खाली, जोधपुर में बजने लगा सायरन

राजस्थान हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

राजस्थान हाईकोर्ट के जोधपुर और जयपुर परिसर को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड मौजूद है. हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाने के साथ ही सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है. जानकारी के मुताबिक, आज करीब 6वीं बार ऐसा हुआ है, जब मेल के जरिए कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है. पिछले साल दिसंबर महीने से यह सिलसिला लगातार जारी है. 

Sawai madhopur: मैरिज गार्डन से 5 लाख रुपए के जेवरात चोरी

सवाई माधोपुर में शादी समारोह के दौरान चोरी की वारदात हुई. मैरिज गार्डन से सोना चांदी के आभूषण लेकर चोर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि करीब 5 लाख रुपए की कीमत के सोना-चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं. घटना आलनपुर स्थित मैरिज गार्डन की है. 

Rajasthan News LIVE: आज होने वाली राजस्थान कैबिनेट की बैठक स्थगित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट की बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. बजट पेश होने से पहले इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और योजनाओं पर मुहर लगनी थी.

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का मामला

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में पुलिस विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. विसरा रिपोर्ट आने के बाद में लाइन ऑफ एक्शन तय होगा. एसआईटी कॉल डिटेल के आधार पर अलग-अलग लोगों जानकारी भी जुटा रही है. फिलहाल इस संबंध में 25 लोगों के जरिए जानकारी इकट्ठा की गई है. वहीं, साध्वी के पिता विरामनाथ को भी तीसरी बार बुलाकर उनसे पूछताछ की.

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन से जुड़ी बड़ी अपडेट

बीकानेर में 'खेजड़ी बचाओ' की मांग पर बैठे पर्यावरण प्रेमियों ने देर रात अनशन तोड़ दिया है. जोधपुर और बीकानेर में खेजड़ी काटने पर रोक रहेगी, इस संबंध में मंत्री ने लिखित आश्वासन दिया है. हालांकि, कानून नहीं बनने तक कलेक्ट्रेट पर धरना जारी रहेगा.

सलमान खान के खिलाफ जयपुर उपभोक्ता अदालत में केस

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के खिलाफ दर्ज पान मसाले विज्ञापन केस में जयपुर जिला उपभोक्ता अदालत ने जमानती वारंट जारी किया था. सलमान को 6 फरवरी (शुक्रवार) को पेश होने का आदेश दिया गया है. ऐसे में क्या सलमान खान जयपुर पेशी के लिए आएंगे या नहीं यह सबसे बड़ा सवाल है.

पढ़िए पूरी खबर- क्या सलमान खान कल आएंगे जयपुर? उपभोक्ता अदालत में पेश होने के लिए वारंट जारी  

Weather News: अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट

राजस्थान में तापमान बढ़ने के साथ ही ठंड का असर कम होने लगा है. नए मौसम अपडेट के अनुसार, आने वाले पूरे हफ्ते राज्य में उत्तरी हवाओं (northerly winds) का असर रहेगा. इन हवाओं की वजह से रात और सुबह के समय ठंड ज़्यादा रहेगी. अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, यहां क्लिक कर जानिए.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close