विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2024

प्रतापगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पसरा मातम

राजस्तान के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई. मरने वालों में दो बच्चियां और उसका पिता बताया जा रहा है.

प्रतापगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पसरा मातम
बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

Rajasthan News: राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है, जिससे होने वाले हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है. इस सीजन राजस्थान में बारिश से कई मौत हुई है. मौसम विभाग ने आज जयपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़,उदयपुर में हल्की बारिश, बिजली गिरना और मेघगर्जन की चेतावनी जारी की है. वहीं आज प्रतापगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. सूचना मिलने पर घंटाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीपलखूंट के स्वास्थ्य में केंद्र पहुंचाया. 

बारिश की वजह से रास्ता मिल जाम

घंटाली थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि क्षेत्र के महुआल गांव में बिजली गिरने से दो बालिकाओं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद वह तहसीलदार अपूर्व गौतम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए. जिले में हो रही भारी बरसात की वजह से हमें रास्ता जाम मिला. जिसके बाद दूसरे रास्ते से होते हुए वह गांव में पहुंचे जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो रखे थे.  

खेत पर चारा लेने गए थे तीनों 

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकनिया मीणा और परिवार की दो बालिकाएं जिनका नाम सेवा और साहेली है. तीनों खेत पर चारा काटने के लिए गए थे. चारा काटकर लौटते समय तेज बरसात शुरू हो गई और तीनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गए तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने तीनों शवों को पीपलखूंट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया दिया है. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. परिवार के सभी  सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें-कौन हैं सिरोही की नई डीएम अल्पा चौधरी, आदिवासी इलाकों में काम करना होगा 'चैलेंजिंग'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com