विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2024

Rajasthan News: दुबई की तरह समृद्ध संपन्न हो जाएगा राजस्थान का ये इलाका, केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने किया दावा

कंपनी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मंत्री ने कहा, 'भारत इस समय अपनी तेल जरूरतों का 83 प्रतिशत आयात करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हमें देश के भीतर अधिक तेल उत्पादन करके इस मामले में आत्मनिर्भर बनना चाहिए.

Rajasthan News: दुबई की तरह समृद्ध संपन्न हो जाएगा राजस्थान का ये इलाका, केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने किया दावा
फाइल फोटो.

Jaipur News: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली (Rameswar Teli) ने शनिवार को बाड़मेर दौरे के दौरान मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि कच्चे तेल के उत्पादन से यह इलाका भी दुबई की तरह समृद्ध संपन्न हो जाएगा. इस टर्मिनल का परिचालन केयर्न ऑयल एंड गैस-वेदांता लिमिटेड द्वारा किया जाता है.

'तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना मकसद'

कंपनी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मंत्री ने कहा, 'भारत इस समय अपनी तेल जरूरतों का 83 प्रतिशत आयात करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हमें देश के भीतर अधिक तेल उत्पादन करके इस मामले में आत्मनिर्भर बनना चाहिए. राजस्थान के तेल क्षेत्रों में अच्छा तेल उत्पादन हो रहा है और भविष्य में उत्पादन और बढ़ने वाला है. हमारा उद्देश्य बाड़मेर में बन रही रिफाइनरी में अधिक से अधिक स्थानीय कच्चे तेल का उपयोग करना होना चाहिए.'

'यहां रोजगार के नए अवसर पैदा हुए'

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं बाड़मेर से सांसद कैलाश चौधरी ने कहा कि तेल की खोज एवं उत्पादन से बाड़मेर में बदलाव आया है. यहां उद्योगों और रोजगार के नये अवसर पैदा हुए हैं.' इससे पहले मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल पहुंचने पर केयर्न के अध्यक्ष (पब्लिक पॉलिसी) प्रवीण पालकीझील व निदेशक (राजस्थान) बी.एस. शेखावत ने मंत्रियों का स्वागत किया.

ये भी पढ़ें:- Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संभाला पदभार, टीचर्स के तबादलों पर बैन को लेकर दिया बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com