विज्ञापन

Rajasthan: 'तगड़ा नुकसान हो रहा है, भाव नहीं मिल रहा', ईरान-इजरायल युद्ध से बुरे फंसे चावल किसान

हाड़ौती से रोजाना करीब 50 करोड़ रुपए का चावल खाड़ी देशों में निर्यात होता था, लेकिन युद्ध के बाद यह कारोबार लगभग ठप हो गया है.

Rajasthan: 'तगड़ा नुकसान हो रहा है, भाव नहीं मिल रहा', ईरान-इजरायल युद्ध से बुरे फंसे चावल किसान
किसान अपनी फसल बेचने बूंदी की मंडी में आ रहे हैं
NDTV

दुनिया की दो बड़ी भू-राजनीतिक ताकतों के बीच छिड़े युद्ध का असर हजारों किलोमीटर दूर राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है. अमेरिका और इजरायल के28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद शुरू हुए युद्ध ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार की रफ्तार को धीमा कर दिया है. इसका सीधा असर बूंदी, कोटा और बारां जिले की बासमती चावल इंडस्ट्री पर पड़ा है. हाड़ौती से रोजाना करीब 50 करोड़ रुपए का चावल खाड़ी देशों में निर्यात होता था, लेकिन युद्ध के बाद यह कारोबार लगभग ठप हो गया है. निर्यात रुकने से राइस मिलों के गोदामों में स्टॉक लगातार बढ़ता जा रहा है और उन्हें मजबूरी में सस्ते दाम पर चावल बेचना पड़ रहा है. हर किस्म के चावल के भाव 700 से 800 रुपए प्रति क्विंटल तक गिर गए हैं, जिससे किसानों और चावल व्यापारियों दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

किसान

मंडी में चावल की आपूर्ति बढ़ती ही जा रही है
Photo Credit: NDTV

किसान मजबूरी में सस्ता बेचने पर मजबूर

किसानों का कहना है कि मंडी में सीधे बिक्री करने से उन्हें उचित दाम मिलता रहा है, लेकिन इस बार भाव बहुत कम है. मंडी में आए एक किसान भगवती बताते हैं किसानों में बहुत मायूसी है क्योंकि उन्होंने जिस लागत पर खेती की थी उसके हिसाब से दाम नहीं मिल रहे. भगवती ने कहा,"बहुत तगड़ा नुकसान हो रहा है. इस साल किसानों ने महंगी जमीन जोत दी और अब भाव नहीं मिल रहा. लेकिन किसान के पास अब रास्ता ही क्या है. हमें चावल तो बेचना ही पड़ेगा."

मंडी में पहुंचता जा रहा है माल

इधर बूंदी की कुंवारती कृषि उपज मंडी में धान की आवक लगातार जारी है. मंडी में फिलहाल 1509 वेरायटी का धान पहुंच रहा है. किसान कंबाइन और थ्रेसर मशीन से तैयार फसल सीधे मंडी में बेचने ला रहे हैं. हाल ही में मंडी में करीब 15 हजार बोरी धान की आवक हुई. खास बात यह है कि मध्य प्रदेश के किसान भी ट्रकों में धान भरकर बूंदी मंडी में बेचने पहुंच रहे हैं जिससे माल बढ़ रहा है और भाव गिर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-: राजस्थान में LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते ही महंगी हो गया बाजार में खाना, जानें ग्राउंड जीरो पर कैसे हैं हालात

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close