विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2025

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कर दी ये बड़ी मांग

टीकाराम जूली ने एक्स पर लिखा, 'RTI कोई साधारण कानून नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रीढ़ है, यह नागरिकों को सत्ता की आंखों में आंखें डालकर सवाल जवाब पूछने का अधिकार देता है.'

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कर दी ये बड़ी मांग
टीकाराम जूली ने कहा कि सूचना का अधिकार कमजोर हुआ तो लोकतंत्र खोखला हो जाएगा.
X@TikaRamJullyINC

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tika Ram Jully) ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम (DPDPA) के प्रावधानों को सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI Act) के लिए गंभीर खतरा बताते हुए गहरी चिंता जताई है. उन्होंने इस विषय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री को पत्र लिखते हुए धारा 44(3) को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है.

कांग्रेस सरकार में हुआ था लागू

जूली ने एक्स पर लेटर की कॉपी शेयर करते हुए स्पष्ट कहा कि DPDPA के तहत RTI कानून की आत्मा पर आघात हो रहा है. यह वही ऐतिहासिक कानून है जिसे 2005 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पहल पर लागू किया गया था. यह कानून नागरिकों को शासन से सवाल पूछने और जवाबदेही सुनिश्चित करने का संवैधानिक अधिकार देता है.

खोखली हो रहीं सुशासन की जड़ें

जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार RTI जैसे मजबूत कानून को धीरे-धीरे कमजोर कर पारदर्शिता और सुशासन की जड़ों को खोखला कर रही है. DPDPA की धारा 44(3) नागरिकों की सूचना तक पहुंच को बाधित करती है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने की आशंका है. उनका मानना है कि यह प्रावधान न केवल लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों को ठेस पहुंचाता है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के भी खिलाफ जाता है. 

देश के 150 सांसदों ने लिखा पत्र

उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 150 सांसदों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं. जूली ने दो टूक कहा, 'सूचना का अधिकार कोई साधारण कानून नहीं है, यह लोकतंत्र की रीढ़ है. इसे कमजोर करना यानी लोकतंत्र को कमजोर करना, जो किसी भी संवैधानिक राष्ट्र के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकता.'

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में गुर्जर आरक्षण पर निर्णायक मंथन, आज जयपुर में होगी कैबिनेट सब कमेटी की अहम बैठक

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com