विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2025

सीकर का लाल जम्मू-कश्मीर में शहीद, रविवार को गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान से होगी अंतिम विदाई

राजस्थान के सीकर जिले का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया. जिससे गांव में शोक की लहर है. रविवार को जवान की तिरंगा रैली के साथ अंतिम विदाई होगी.

सीकर का लाल जम्मू-कश्मीर में शहीद, रविवार को गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान से होगी अंतिम विदाई
शहीद जवान जवान राजेंद्र बगड़िया.

Rajasthan News: राजस्थान में सीकर जिले के नागवा गांव का बेटा जवान राजेंद्र बगड़िया जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात राजेंद्र की पहाड़ी इलाके में पैर फिसलने से दुखद मौत हो गई. इस खबर से उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

जम्मू-कश्मीर में हुआ हादसा

राजेंद्र बगड़िया जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंडोह क्षेत्र में तैनात थे. सुबह ड्यूटी के दौरान पहाड़ी इलाके में उनका पैर फिसला और वे नीचे गिर गए.इस हादसे में उनकी जान चली गई. 2012 में एसएसबी में भर्ती हुए राजेंद्र ने हमेशा देश सेवा में समर्पण दिखाया. उनकी शहादत की खबर सुनकर परिवार और गांववासी सदमे में हैं.

तिरंगा रैली के साथ अंतिम विदाई

शहीद राजेंद्र की पार्थिव देह रविवार सुबह उनके पैतृक गांव नागवा पहुंचेगी. गांव में तिरंगा रैली निकाली जाएगी जिसमें लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा. यह पल गांव के लिए गर्व और दुख का मिश्रण होगा.

गांव में छाई शोक की लहर

राजेंद्र के पिता रामनिवास बगड़िया गांव में खेती करते हैं. उनकी मां भंवरी देवी गृहणी हैं. छोटा भाई नरेंद्र विदेश में नौकरी करता है. राजेंद्र के पीछे उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है. परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है. राजेंद्र की शहादत की खबर से नागवा गांव में मातम छा गया.

यह भी पढ़ें- 

भरतपुर में दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत, बाइक पर पलटा ट्रैक्टर- ट्रॉली; ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

जोधपुर: चपरासी ने प्रोफेसर बन एडमिशन लेने आई युवती से की छेड़छाड़, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में शर्मनाक घटना

Rajasthan: पति ने मजदूरी की, दिन-रात मेहनत करके पढ़ाया... सरकारी टीचर बनते ही पत्नी ने मुंह फेरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com