विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2025

SIR In Rajasthan: राजस्थान में इलेक्शन कमीशन ने शुरू किया SIR, कांग्रेस 52 हज़ार बूथों पर नियुक्त करेगी BLA 

डोटासरा ने कहा कि जैसे संगठन सृजन अभियान में राजस्थान पूरे देश में अव्वल रहा था वैसे ही इस अभियान में भी राजस्थान सबसे आगे रहेगा. उन्होंने बताया कि जहां ब्लॉक अध्यक्ष नहीं हैं वहां नगर कांग्रेस कमेटी गठित की जा रही है.

SIR In Rajasthan: राजस्थान में इलेक्शन कमीशन ने शुरू किया SIR, कांग्रेस 52 हज़ार बूथों पर नियुक्त करेगी BLA 
जयपुर में राजस्थान कांग्रेस कमिटी की बैठक हुई.

Rajasthan Election: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने बीएलए नियुक्तियों की समीक्षा की. जिन विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए की नियुक्ति शेष है वहां के विधायक, प्रत्याशी और प्रभारियों से प्रगति रिपोर्ट लेकर सात दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए. बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एआईसीसी सचिव व सह प्रभारी चिरंजीव राव और ऋत्विक मकवाना भी मौजूद रहे.

''विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए''

प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में भाजपा से अधिक बीएलए नियुक्त कर लिए हैं और अगले सात दिन में सभी 52 हजार बूथों पर नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी. उन्होंने बताया कि “वोट चोर, गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को लेकर जिला और विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.

''निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की कार्रवाई शुरू की गई है''

डोटासरा ने कहा कि जैसे संगठन सृजन अभियान में राजस्थान पूरे देश में अव्वल रहा था वैसे ही इस अभियान में भी राजस्थान सबसे आगे रहेगा. उन्होंने बताया कि जहां ब्लॉक अध्यक्ष नहीं हैं वहां नगर कांग्रेस कमेटी गठित की जा रही है. परिसीमन का गजट नोटिफिकेशन जारी होने के सात दिन में वार्ड कमेटियां बना दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की कार्रवाई शुरू की गई है जिसके लिए कांग्रेस जल्द ही कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

जिला अध्यक्षों और अभियान प्रभारियों की बैठक होगी

इस अभियान की तैयारियों को लेकर 13 सितम्बर को सुबह 11 बजे पीसीसी मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन में जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और अभियान प्रभारियों की बैठक होगी. इसमें तयशुदा फॉर्मेट और दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. दोपहर 3 बजे विधानसभा स्तर पर ब्लॉक, मंडल, नगर और बूथ कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी. पहले चरण में सभी पदाधिकारी हस्ताक्षर करेंगे और फिर कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से हस्ताक्षर कराएंगे. ये ज्ञापन राष्ट्रपति और चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा.

यह भी पढ़ें- जगदीप धनखड़ आए नजर तो अशोक गहलोत बोले- हम तो ढूंढ रहे थे... अब लेता हूं अप्वाइंटमेंट, पूछता हूं कहां मिलेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com