विज्ञापन

राजस्‍थान में चोरों को पुलिस से नहीं लगता डर, थाने से चोरी कर ली बाइक; अब CCTV खंगाल रही पुल‍िस 

बाड़मेर पुल‍िस ने चेकिंग के दौरान बाइक को जब्‍त कर ल‍िया था. उसे थाने में लाकर खड़ी कर दी. माल‍िक छुड़ाने पहुंचा तो बाइक गायब थी. 

राजस्‍थान में चोरों को पुलिस से नहीं लगता डर, थाने से चोरी कर ली बाइक; अब CCTV खंगाल रही पुल‍िस 
बाड़मेर सदर थाने से बाइक चोरी हो गई.

बाड़मेर जिले में एक अनोखा चोरी का मामला सामने आया है, जहां पुलिस की नजर में सुरक्षित रखी गई बाइक थाने से ही गायब हो गई. मालिक जब कोर्ट के आदेश के साथ बाइक लेने पहुंचा तो कोतवाली पुलिस थाने में हड़कंप मच गया. अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है.

क्या है पूरा मामला

19 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने होटल के पास शराब के नशे में बाइक चलाते दो युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. उनकी बाइक एमवी एक्ट के तहत जब्त कर सदर पुलिस थाने में खड़ी करवा दी गई. अगले दिन दोनों युवकों को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई. इसके बाद बाइक मालिक ने सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत से बाइक छुड़ाने का आदेश प्राप्त किया. कोतवाली थाने से कांस्‍टेबल रतन सिंह को सदर थाने भेजा गया, वहां पहुंचा तो बाइक गायब थी.

19 से 23 अप्रैल के बीच हुई चोरी

सदर थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि बाइक 19 से 23 अप्रैल 2026 के बीच किसी ने थाना परिसर से ही चुरा ली. 26 अप्रैल को सदर थाने के एएसआई श्रीराम की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. बाइक मालिक ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर अपनी बाइक जल्द वापस दिलाने की मांग की है.

कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया क‍ि हमने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है. बहुत जल्द चोर को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली जाएगी.

यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों की शिकायत कैसे और कहां करें? राजस्थान में एक साल में दोगुने हुए काटने के मामले

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close