Udaipur ACB Trap: राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में एसीबी ने रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसीबी टीम ने जिले की एक पुलिस स्पेशल टीम में तैनात कांस्टेबल को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वहीं रिश्वत के अन्य आरोपी स्पेशल टीम के ही सदस्य एएसआई , हेड कांस्टेबल और एक अन्य कांस्टेबल की तलाश कर रही है. #Udaipur #acbaction #corruptionnews #rajasthan #acbactionin #udaipur #acbactioninrajasthan