अजमेर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के नामांकन पर बीजेपी ने करीब ₹18 लाख का नगर निगम टैक्स बकाया होने की आपत्ति दर्ज कराई है, जिसके बाद विवाद गहरा गया है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के अजमेर पहुँचने की खबरें हैं।