Rajasthan News: मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) पहली बार मुख्यमंत्री आवास सोमवार (16 फरवरी) को पहुंचीं. इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) कई बार वसुंधरा राजे से उनके आवास पर मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन राजे का मुख्यमंत्री निवास पर यह पहला आगमन रहा. ऐसे में वसुंधरा राजे और सीएम भजनलाल शर्मा की मुलाकात की काफी चर्चा हो रही है. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह बैठक पार्टी के भीतर समन्वय और एकजुटता का संदेश देने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रही. #cmbhajanlalsharma #vasundhararaje #vasundhararajemeetbhajanlalsharma #rajasthan