मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं से जुड़े अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को पूरा करने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है.