जालोर में बांध के टूटने का खतरा, लोग कर रहे हैं पलायन!

  • 4:00
  • प्रकाशित: सितम्बर 12, 2023
जालोर (Jalore) और सांचौर (Sanchore) ज़िले के दूसरे सबसे बड़े बांडी सणधरा बांध टूटने का खतरा बरकरार है...बांध की 30 मीटर तक की दीवार की सुरक्षा रेत के कट्टों के भरोसे है. दीवार से पानी रिस रहा है। जिससे 2 हजार की आबादी दहशत में है. 2017 में भारी बारिश के बाद 30 मीटर दीवार बह गई थी. बजट के अभाव में रेत के कट्टों से दीवार बनाई गई है. उधर ग्रामीणों ने 6 सालों से कई बार ज्ञापन दिया लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं की गई. बांध से पानी के रिसाव के डर से आसपास के ग्रामीणों ने पलायन किया है. #jalorenews #sanchorenews #bandisandharadam #rajasthannews

संबंधित वीडियो