पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए मतदान जारी है, जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं.
फतेहपुर ग्राम पंचायत (सामान्य सीट) में करीब 5300-5500 मतदाताओं के लिए 3 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सरपंच पद के लिए 16 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है. इस बार युवा मतदाता केवल सड़क और नाली ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और गांव के समग्र विकास के मुद्दे पर वोट कर रहे हैं.