भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने परिसीमन पर अशोक गहलोत के बयान को तथ्यहीन बताते हुए पलटवार किया और कहा कि गहलोत को पहले अपने 5 साल के कार्यकाल के आंकड़े देखने चाहिए.
उन्होंने दावा किया कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने 34 महीनों में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है और जनादेश ठुकराने व लोकतंत्र को रौंदने का इतिहास कांग्रेस का रहा है.
राठौर ने परिसीमन का समर्थन करते हुए कहा कि आधी आबादी को कानून बनाने में भूमिका मिलनी चाहिए और छोटे क्षेत्र होने से योजनाओं का लाभ ज़्यादा लोगों तक पहुंचेगा.