राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया है। राजधानी जयपुर, सीकर और नागौर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इस बारिश से जहां आम जनता को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं फसलों के लिए भी इसे संजीवनी माना जा रहा है।