Jaipur DM Dr. Jitendra Soni: जहां एक ओर प्रशासनिक जिम्मेदारियों का भारी बोझ होता है, वहीं दूसरी ओर संवेदनाओं की गहराई से भरी लेखनी - ऐसा दुर्लभ संगम बहुत कम देखने को मिलता है. जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने यह साबित कर दिया है कि अगर जज़्बा हो तो सरकारी फाइलों के बीच भी साहित्य की दुनिया रची जा सकती है. राजस्थानी भाषा में लिखे उनके चर्चित कहानी संग्रह “भरखमा” के लिए उन्हें देश के प्रतिष्ठित साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष 24 भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट साहित्य के लिए दिया जाता है और इसे देश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान माना जाता है. #JitendraSoni #SahityaAkademi #JaipurNews #LiteratureAward #RajasthanNews #BreakingNews #IndiaNews #Inspiration #TrendingNews #TopNews