पुरानी टक थाना क्षेत्र में शैतान नामक युवक पर राजवीर गुर्जर द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया, जिसमें युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया. घटना से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे 52 पर जाम लगा दिया, जो पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद खुलवाया गया. मौके पर SP रतन लाल भार्गव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर जगह-जगह दबिश दी जा रही है.