Kota: पहले गर्भ में बच्चे की मौत, फिर मां ने तोड़ा दम! कोटा अस्पताल पर गंभीर आरोप । Top News

  • 8:17
  • प्रकाशित: नवम्बर 28, 2026
राजस्थान के कोटा से एक बार फिर सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है। न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान 26 वर्षीय गर्भवती महिला मीनाक्षी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मीनाक्षी की जान गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ और कांग्रेस जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम भी धरने पर बैठ गईं। जानकारी के मुताबिक, नया गांव निवासी मीनाक्षी को 24 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत के बाद मीनाक्षी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पति और परिवार ने आरोप लगाया कि समय रहते उन्हें मरीज की गंभीर स्थिति की जानकारी नहीं दी गई और इलाज में लापरवाही बरती गई। #KotaNews #RajasthanNews #KotaHospital #MaternalDeath #MedicalCollegeHospital #RajasthanHealth #BreakingNews #PregnantWoman #HealthDepartment Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो