राजस्थान की जयपुर, जोधपुर और दौसा जेलों में अचानक की गई सघन तलाशी के दौरान बिजली बोर्ड से मोबाइल, सिम कार्ड और 56 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है. इन मामलों के सामने आने के बाद जेल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा में हुई बड़ी चूक पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और प्रिज़ेंस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं और प्रतिबंधित सामान सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.