राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के चौथे और अंतिम चरण में 25 जिलों की 3747 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 1 बजे तक कुल 48.57% वोटिंग दर्ज की गई है.
मतदान प्रतिशत के मामले में बीकानेर की नोखा पंचायत समिति (61.87%) सबसे आगे चल रही है, इसके बाद जैसलमेर की नाचना (61.84%) और जालौर की सायला (60.88%) में भारी उत्साह देखा गया है. वहीं सबसे कम मतदान बूंदी जिले की नैनवा पंचायत समिति (36.73%) में हुआ है, जबकि जयपुर की 140 ग्राम पंचायतों में दोपहर 1 बजे तक 43.63% वोट डाले जा चुके हैं.