राजस्थान के 25 जिलों की 3747 ग्राम पंचायतों में चौथे और अंतिम चरण का मतदान 11,905 बूथों पर पूरा हुआ, जिसमें महिलाओं, युवाओं और जैसलमेर के एक दूल्हे ने भी उत्साह से वोट डाला.अलवर के साहोड़ी में पिता-पुत्र और पति-पत्नी के मुकाबले चर्चा में रहे, वहीं श्रीगंगानगर में फर्जी वोटिंग के आरोप पर बहिष्कार और धौलपुर के बरौली में फायरिंग के बाद देर से वोटिंग शुरू हुई। इस चरण के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार का "वन स्टेट वन इलेक्शन" संकल्प पूरा होने का दावा किया गया है.